mAadhar
अपने कस्टमर्स तक आसानी से पहुँचने के लिए जैसे अलग अलग बैंकों ने अपना अपना mBanking App बनाया है ठीक उसी तरह बड़े संख्या में फैले मोबाइल यूज़र्स तक पहुँचने के लिए UIDAI ने mAadhar नाम का नया App लांच कर दिया है, जिसे आप Google Playstore से डाउनलोड कर सकते है।
What is mAadhar ? (mAadhar क्या है ?)
भारत सरकार (UIDAI) ने हर एक भारतीय को अलग (unique) पहचान देने के लिए आधार सेवा का सुरुवात किया है जिसमें हर एक इंसान का एक आधार कार्ड बनाया गया है जिसमें की उसका बायोमेट्रिक डाटा दर्ज है।
mAadhar जो की पुराने आधार कार्ड आधार कार्ड से थोड़ा अलग है। पहले आपके सारे बायोमेट्रिक डाटा एक छोटे कार्ड में मौजूद रहते थे यही बायोमेट्रिक डाटा जैसे की आपका आधार नंबर,फोटो, नाम, जन्म तिथि और पता mAadhar Mobile App में सेव रहेगा।
Why mAadhar ? (mAadhar क्यों लाया गया ?)
आज के समय में आधार कितना जरुरी है ये तो आप सभी को बहुत अच्छे से मालुम है। आपका आधार ना सिर्फ आपको एक अलग पहचान दिलाती है बल्कि साथ ही बहुत सारे सरकारी योजनाओं का लाभ भी उठाने में भी मदद करती है।
आप जहाँ कहीं जाते है आपको अपना आधार साथ ले जाना पड़ता है जिससे उसके गुम होने का डर हमेशा बना रहता है। लेकिन mAadhar के आने से आप जहाँ चाहे वहां इसे ले जा सकते है और आधार से जुडी सारी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advantage of mAadhar (mAadhar के लाभ)
- आपको कहीं भी ओरिजिनल आधार कार्ड ले जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी, आपका सारा काम mAadhar से हो जाएगा।
- आप अपने बायोमेट्रिक डाटा को कभी भी Lock या Temporary Lock कर सकते हैं।
- अगर किसी कारन आधार OTP आपके मोबाइल नंबर पर नहीं आ रहा, तो आप mAadhar के Time-based OTP (TOTP) फैसिलिटी का इस्तेमाल कर सकते हैं जो की 30 sec के लिए वैलिड रहेगा।
- mAadhar से आप अपना बायोमेट्रिक डिटेल्स QR Code के मदद से भेज सकते हैं जिससे की आपका डाटा लीक होने से बच जाएगा।
- mAadhar के मदद से आप अपना eKYC मैसेज और ईमेल से भेज सकते हैं।
- mAadhar app में आप 3 Aadhar Profiles सेव कर सकते हैं।



0 Comments