Jharbhoomi - Online Land Record Jharkhand: ऑनलाइन खतियान, Apna Khata & Bhu Naksha @jharbhoomi.nic.in
भारत बहुत तेजी से डिजिटलीकरण की ओर बढ़ रहा है, इस क्रम में अपना योगदान देते हुए, झारखंड सरकार ने किसानों को भूमि रिकॉर्ड की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से झारभूमि भूमि रिकॉर्ड पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल की मदद से, अपना खाता और भु-नक्शा, खतियान रजिस्ट्रेशन इत्यादि का काम ऑनलाइन किया जा सकता है।
अन्य राज्यों की तरह, झारखंड में झारभूमि पोर्टल को National Informatics Centre (NIC) के सहयोग से राजस्व (Revenue) और भूमि सुधार विभाग द्वारा लागू किया गया है। यह पोर्टल राज्य में सभी नागरिकों को घर पर भूमि रिकॉर्ड डिटेल प्रदान करता है। यहाँ इस आर्टिकल में, हम आपको jarbhoomi.nic.in की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से झारभूमि भूमि रिकॉर्ड, अपना खाता और भु-नक्शा, खतियान रजिस्ट्रेशन की जानकारी प्रदान करेंगे।
Online Land Record Jharkhand / झारभूमि भूमि रिकॉर्ड
झारखंड भूमि रिकॉर्ड रिकॉर्ड पोर्टल को National Informatics Centre (NIC) के सहयोग से तमिलनाडु सरकार के राजस्व और भूमि सुधार विभाग द्वारा शुरू किया गया है। यह पोर्टल राज्य में सभी नागरिकों को घर पर बैठे-बैठे भूमि रिकॉर्ड डिटेल्स की जांच करने की सुविधा प्रदान करता है।झारखंड में किसी भी जमीन की खरीद या बिक्री के समय आपको झारखंड की आधिकारिक वेबसाइटों से भु-नक्शा की जांच करनी चाहिए, इसके माध्यम से आप जमीन / संपत्ति के असली मालिक के बारे में सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही आप अपना खता विवरण भी देख सकते हैं।
इससे पहले, नागरिकों को अपना खाता और भूमि रिकॉर्ड, खतियान रजिस्ट्रेशन, लॉगिन प्रक्रिया और खाता रिकॉर्ड के बारे में जानकारी के लिए विभाग के कार्यालय में जाना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा ऑनलाइन कर दी गई है। अब घर बैठे कोई भी व्यक्ति jharbhoomi.nic.in/ की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से सभी जरुरी/आवश्यक डिटेल्स की जांच कर सकता है।
Overview of Online Land Record Jharkhand
झारभूमि भूमि रिकॉर्ड पोर्टल की सेवाओं की सूचि (List)
- भूमि की टैक्स भरने की ऑनलाइन फैसिलिटी ( टैक्स भरने के लिए किसी दफ्तर में जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी, अब घर बैठे-बैठे ही टैक्स भर पाएंगे )
- जमीन का ऑनलाइन म्युटेशन ( यानी अगर आप अपने जमीन को किसी और के नाम पर करना चाहते हैं तो अब इस काम को भी घर बैठे ऑनलाइन कर पाएंगे )
- अपना खाता और भू-नक्शा का वर्णन ( Description )
- राजस्व (Revenue) और रजिस्ट्री रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण
- योजनाओं और परियोजनाओं के लिए जमीन का हस्तांतरण
- राज्य के नागरिकों को भूमि रिकॉर्ड के डिटेल्स मिलेंगे
- जमीन या संपत्ति से सम्बंधित होने वाले धोखाधड़ी कम हो जायेंगे
PM-Kisan योजना के तहत किसान भाइयों को प्रति साल 6,000 रुपये दिया जा रहा है।
PM-Kisan में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
आज, भारत पूर्ण डिजिटलीकरण की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इस क्रम में, झारखंड सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट jharboomi.nic.in/ शुरू की गई है, जिसके माध्यम से भूमि रिकॉर्ड, अपना खाता और भू-नक्शा का डिटेल्स आसानी से देखा जा सकता है।
इसके साथ ही आप इस पोर्टल की मदद से अन्य सेवाओं का भी लाभ उठा सकते हैं -
- भू रिकॉर्ड डिटेल्स
- खतियान रजिस्ट्रेशन
- Landscape Map
- भू टैक्स का ऑनलाइन पेमेंट
ऑनलाइन खतियान देखें ( खाता संख्या के अनुसार खतियान देखें )
- सबसे पहले, झारखंड लैंड रिकॉर्ड पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर, आपको “खाता एवं रजिस्टर-II” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- एक नया पेज आपके सामने खुल जाएगा। यहां, खतियान का चयन करने के बाद, सभी जरुरी डिटेल्स भर दें।
- यहां आपको जिले का नाम, क्षेत्र का नाम, जमीन का प्रकार और खाता संख्या आदि भरना होगा।
- अंत में ''खतियान'' बटन में क्लिक कर दें।
अपने जमीन की पूरी जानकारी ऑनलाइन पाएं -
- सबसे पहले, झारखंड भूमि रिकॉर्ड पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर "अपना खाता देखें" ऑप्शन पर क्लिक करें।
- डिजिटल नक़्शे ( Digital Map ) से, अपने जिले को चुन लें जहां आपकी संपत्ति या जमीन मौजूद है।
- अपना जिला चुनने के बाद, आपको अपने जिले का एक ब्लॉक नक्शा दिखाई देगा। आप अपने ब्लॉक को चुन लें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल गया होगा जहां आपको "हलका" और जमीन का प्रकार/किस्म चुनना होगा।
- मौजा के समस्त खातों को नामानुसार, मौजा के समस्त खातों को खेसरा संख्या के अनुसार, खाता संख्या से, खाताधारी के नाम से देख सकते हैं। लिस्ट में से एक पर क्लिक करें और "खाता खोजें" बटन पर क्लिक करें।
लॉगिन कैसे करें ?
- सबसे पहले, झारखंड भूमि रिकॉर्ड पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए लॉगिन ऑप्शन पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज आपके सामने खुल जाएगा।
- यहां दिए गए स्थानों में सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और लॉग इन करें।
खेसरा का सम्पूर्ण विवरण देखें -
- सबसे पहले, झारखंड भूमि रिकॉर्ड पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए "खसरा विवरण" ऑप्शन पर क्लिक करें।
- डिजिटल नक़्शे ( Digital Map ) से, अपने जिले को चुन लें जहां आपकी संपत्ति या जमीन मौजूद है।
- अपना जिला चुनने के बाद, आपको अपने जिले का एक ब्लॉक नक्शा दिखाई देगा। आप अपने ब्लॉक को चुन लें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल गया होगा जहां आपको "हलका" और ''मैजा नाम'' (गाँव का नाम) चुनना होगा।
- भाग बर्तमान से खोजें, रैयत नाम से खोजें, प्लाट नंबर से खोजें, खाता नंबर से खोजें,समस्त पंजी-२ को नाम के अनुसार, देख सकते हैं। आप इसमें से किन्ही एक को चुन लें और "Search" बटन पर क्लिक करें।
प्लॉट नंबर के साथ अपने पुरे गांव का नक्शा देखें -
- सबसे पहले, झारखंड भूमि रिकॉर्ड पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर सबसे निचे दिए गए "भू-नक्शा" ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल गया होगा जहां आपको अपना "जिला", "ब्लॉक", "हलका" और ''मैजा नाम'' (गाँव का नाम) चुनना होगा।
- आपके सामने आपके पुरे गांव का नक्शा खुल जाएगा। इसमें आप कौन सा प्लॉट कहाँ मौजूद है, देख पाएंगे।
दोस्तों, आशा करता हूँ की आपको इस आर्टिकल के मदद से Online Land Record Jharkhand से जुडी सारी जानकारी मिल गयी होगी। और अगर अभी भी आपके मन यदि कोई सवाल है, तो निचे कमेंट कर के पूछ सकते हैं।


0 Comments