How to Earn Money in Share Market (शेयर बाजार में पैसे कैसे कमाएं)
नमस्कार दोस्तों, अगर आप भी Stock Market से पैसा कमाना चाहते हैं या फिर ये जानना चाहते हैं की How to Earn Money in Share Market (शेयर बाजार में पैसे कैसे कमाएं) तो कृपया इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। इस आर्टिकल में मैं आप आपको शेयर बाजार क्या है, शेयर बाजार में कितना निवेश करें, शेयर बाजार में कैसे निवेश करें आदि कई प्रश्नों के उत्तर दूंगा।
What is Share Market ? / शेयर बाजार क्या है ?
How to Earn Money in Share Market / शेयर बाजार में पैसे कैसे कमाएं, ये जानने से पहले, शेयर बाजार क्या है ? ये जान लेते हैं। शेयर बाजार, ये दो शब्दों से मिल कर बना हुआ है। शेयर - यानि हिस्सा और बाजार - जहाँ आप खरीदी/बिक्री कर सकें। यानी की शेयर बाजार एक ऐसा बाजार है जहाँ आप Listed Companies में अपना हिस्सा कभी भी खरीद और बेच सकते हैं।
उदाहरण - मान लीजिये शेयर बाजार में Reliance कंपनी लिस्टेड है और आप इसके 5 शेयर खरीद लेते हैं तो आप Reliance के 5 शेयर के मालिक हैं। अब आप जब चाहे अपने हिस्से को किसी दूसरे खरीददार को बेच सकते हैं।
कितने पैसों से शुरुवात करें ?
अब निवेश करते समय शुरुआती में जो ज्यादातर लोग पूछते हैं, कि न्यूनतम राशि क्या है ? जिसे आपको भारतीय शेयर बाजार में निवेश करने की आवश्यकता है और इसका उत्तर यह है कि आप जितना मर्जी उतना से शुरू कर सकते हैं, शेयर बाजार में आपको बहुत सारे ऐसे कंपनी भी देखने को मिल जाएंगे जिनके 1 शेयर की कीमत ₹10 से भी कम होती है।
यदि आप व्यक्तिगत रूप से 2000 रुपये की राशि के साथ शुरुआत करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं,1000 रुपये से 5000 रुपये के बीच की कोई भी चीज़ शुरू करने के लिए अच्छा है।
और यहाँ सबसे अच्छी बात यह है कि यह राशि आपके लिए जितनी छोटी होगी उतना ही अच्छा होगा। मेरा मतलब है कि पैसा खोने का जोखिम, जो की उन शुरुआती लोगों के लिए सबसे अधिक है, जो यह नहीं जानते कि कहां Invest (निवेश) करना है, कौन से शेयर लाभदायक हो सकते हैं या कौन सा अच्छा कंपनी है और इसीलिए यदि वे अपने शुरुआती दिनों में भारी निवेश करना शुरू कर देते हैं तो वे बहुत सारा पैसा खो सकते हैं।
तो मेरा सुझाव, कम से शुरू करने का होगा।
शेयर बाजार में Invest (निवेश) कैसे करें ?
अब दूसरा सबसे बड़ा सवाल यह है निवेश कैसे करें ? मान लीजिये आपको Reliance के 10 शेयर खरीदने हैं, तो इसके लिए आप सीधा मुकेश अम्बानी के पास नहीं जा सकते। शेयर बाजार में निवेश करने के लिए आपको अपना Demat Account बनाना पड़ेगा।
अब आप सोच रहे होंगे की Demat Account कहाँ बनाएं ? Demat Account बनाने के लिए आपको Stock Brokers के वेबसाइट में जाना होगा और वहां आप अपना Account बना सकते हैं।
अब भारत में दो प्रकार के स्टॉक ब्रोकर हैं, पहला full service brokers, जो traditional banks या बड़े ब्रोकर हैं, उदाहरण के लिए ICICI Direct, SBI Smart, GFC Securities, इसलिए ये ब्रोकर, ट्रेडिंग सुविधा के साथ-साथ आपको सलाहकार सेवाएं भी प्रदान करते हैं।
जैसे मान लीजिये कि आपको भारतीय शेयर बाजार के बारे में अधिक जानकारी नहीं है और आप नहीं जानते कि पैसे कहाँ और कितना निवेश करें तो ऐसे में ये full service brokers आपको सलाहकार सेवाएं भी प्रदान करता है और सलाहकार के साथ-साथ ये full service brokers आपको विभिन्न निवेश विकल्पों जैसे कि Mutual Fund, IPO's आदि में निवेश करने के लिए अन्य सुविधाएं भी प्रदान करते हैं।
लेकिन ये आपको आपके टोटल Transactions का 0.5% - 0.6% तक चार्ज कर सकता है।
मान लीजिए कि अगर आप किसी शेयर को दस हज़ार में खरीद रहे हैं तो यहाँ आपको ₹50 चार्ज देने पड़ सकते हैं और उसी तरह जैसे आप अपने इन्वेस्टमेंट राशि को कम करेंगे, ब्रोकर्स के चार्ज भी बढ़ जाएंगे।
यह कुल लेनदेन का एक, प्रतिशत है।
दूसरी तरफ दूसरे प्रकार के ब्रोकर जिन्हें Discount Broker कहा जाता है, वे एक फ्लैट चार्ज लेते हैं, मान लीजिए कि प्रति ट्रेड 10 रुपये। अब चाहे आप 10,000 रुपये या 1 लाख के लिए स्टॉक खरीदते हैं, ब्रोकरेज फ्लैट 10 रुपये चार्ज करता है।
कुछ Discount Brokers के उदाहरण हैं Zerodha, Angle Broking, Upstox आदि।
Free Demat Account कहाँ बनायें ?
दोस्तों यदि आप Zerodha, Angle Broking आदि जैसे Discount Broker से अपना Demat Account बनाते हैं तो आपसे अकाउंट बनाने के लिए सुरुवात में केवल एक बार ₹300 से ₹400 तक चार्ज लेंगे लेकिन यदि आप एक स्टूडेंट हो या फिर नया नया शेयर बाजार में आए हो तो आप Upstox से फ्री में अपना Demat Account बना सकते हैं। Upstox में अपना फ्री का Demat Account बनाने के लिए निचे दिए गए इस लिंक में क्लिक करें।
How to Earn Money in Share Market / शेयर बाजार में पैसे कैसे कमाएं
यदि आप शेयर बाजार से अच्छा पैसा बनाना चाहते हैं तो निचे के कुछ बिंदुओं का ध्यान रखें -
- आप जिस भी कंपनी में निवेश करना चाहते हैं, उस कंपनी के बारे अध्ययन जरूर करें।
- रेगुलर बिज़नेस न्यूज़ देखें।
- हमेशा धैर्य बनाए रखें।
- जल्द बाजी में कोई भी निवेश ना करें।
- कंपनी के शेयर के दामों से ज्यादा कंपनी के बिज़नेस मॉडल को समझें।
- बाजार में सही समय में प्रवेश के साथ-साथ सही समय में निकलने का भी ध्यान रखें।
NSE vs BSE
भारत में, दो बड़े स्टॉक एक्सचेंज NSE और BSE हैं। आमतौर पर, रिकॉर्ड रखने के लिए एक केंद्रीय स्थान होता है जो की इलेक्ट्रॉनिक रूप से काम करता है। ये दो सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज हैं जो भारत में शेयर बाजार के निवेश पर हावी हैं।
- BSE न केवल भारत में, बल्कि एशिया में भी सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है।
- दूसरी ओर, NSE, Daily Turnover और Index पर होने वाले ट्रेडों की संख्या के मामले में BSE से बड़ा है।
- BSE का इंडेक्स Sensex (सेंसिटिव इंडेक्स) नाम से जाना जाता है, जो 30 Top Trading कंपनियों को दर्शाता है। Nifty (नेशनल फिफ्टी) NSE का index है, 50 सबसे अधिक कारोबार वाली कंपनियों को दर्शाता है।
- Market Capitalization के term में, BSE दुनिया में 10 वें स्थान पर है जबकि NSE 11 वें स्थान पर है।
- BSE की 6000 से अधिक कंपनियां listed हैं, जबकि NSE की 1600 से अधिक कंपनियां listed हैं।
JioMart क्या है ?
आशा करता हूँ की आपके सवाल How to Earn Money in Share Market (शेयर बाजार में पैसे कैसे कमाएं) का जवाब आपको इस आर्टिकल से मिल गया होगा। और यदि अभी भी आपके मन में कोई सवाल है, तो आप निचे कमेंट कर सकते हैं।


0 Comments