JioMart क्या है - जियो मार्ट से क्या फायदा होगा ?

 JioMart क्या है - जियो मार्ट से क्या फायदा होगा ? 

JioMart की कुछ  Key Features - free Home Delivery, कोई भी  Minimum Value Order, Express Delivery, Return Policy में कोई भी सवाल नहीं पूछी जाएगी।

मुकेश अंबानी की Reliance Industries की दो सहायक कंपनी, रिलायंस रिटेल और रिलायंस जियो ने कहा कि उन्होंने अपने e-Commerce वेंचर JioMart को Soft-Launch किया है, जो महाराष्ट्र राज्य के कुछ हिस्सों - Navi Mumbai, Kalyan और Thane में पड़ोस के स्टोर के साथ मिलकर काम करता है।

Jiomart के माध्यम से रिलायंस अपने Reliance Jio के Customer Base का लाभ उठाना चाहता है और इसके तहत स्थानीय किराना स्टोर लाने और ग्राहकों की सेवा करने के लिए एक मंच तैयार करना चाहता है।  यह एक Online to Offline बिजनेस मॉडल है जहां ग्राहक ऑनलाइन ऑर्डर करते हैं और डिलीवरी ऑफलाइन शॉप से ​​होती है।

Jio ने फेसबुक के साथ Partnership की है और इससे Jio को Jiomart लॉन्च करने के लिए Whatsapp नेटवर्क का उपयोग करने में मदद मिली है। यह फिलहाल मुंबई में कुछ क्षेत्र में शुरू किया गया है।


JioMart kya hai


 JioMart क्या है - What is JioMart in Hindi


JioMart एक e-commerce Marketplace है जो की Retailers को Costomers तक जोड़ने का काम करता है। JioMart को "Desh Ki Nayi Dukaan" भी कहा जा रहा है। ये Local Retailers और किराना दुकानदारों को अनुमति प्रदान करेगा की वो अपने Products और सामग्री की लिस्ट को Portal में अपलोड कर सकें और साथ ही उन्हें बेच सकें। JioMart एक Online-to-Offline (O2O) व्यापार प्लेटफार्म है। जहां ग्राहक Online Order कर सकते हैं, लेकिन उत्पादों को Offline खरीद सकते हैं। Reliance Jio के e-commerce प्लेटफॉर्म का लक्ष्य पूरे देश में 20 करोड़ ग्राहकों को 3 करोड़ Offline स्टोर से जोड़ना है। 


JioMart के फायदे - Benefit of JioMart in Hindi

JioMart से हमें बहुत सारे फायदे भी होने वाले हैं। जैसे की -
  • 50,000+ से भी ज्यादा Grocery Products ग्राहकों को मिल पाएगा 
  • इसमें आपको Free Home Delivery का सुविधा मिलेगा 
  • इसमें किसी भी प्रकार का Minimum Order Value नहीं होता है 
  • इसमें आपका ₹3,000 का बचत भी होता है 
  • Return Policy में आपसे कोई भी सवाल नहीं पूछा जाएगा 
  • आपको Express Delivery का सुविधा दिया जाएगा 
  • आप सामान को Online या Offline खरीद सकते हैं 

JioMart में क्या-क्या मिलेगा - Popular Categories of JioMart

  • Health Drinks and Beverages
  • Beuty and Hygiene
  • Snacks and Confectionery
  • Instant and Ready Foods
  • Dairy, Bakery and Eggs
  • Cleaning and Household Care
  • Foodgrains, Oils and Masala

JioMart डाउनलोड कैसे करें 

JioMart को जनवरी में लॉन्च किया गया था। यह सेवा फिलहाल Web तक सीमित है, अभी आप Reliance Retail के Website में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और इसके App को जल्द ही Google Play Store और Apple के ऐप स्टोर पर लॉन्च कर दिया जाएगा।

Order कैसे करें 


- JioMart के माध्यम से ऑर्डर देने के लिए, आपको JioMart के Whatsapp नंबर 88500 08000 को अपने Contacts में जोड़ना होगा। 

- नंबर जोड़ने के बाद, आपको JioMart नंबर पर एक Message भेजना पड़ता है। कुछ भी टाइप करें, जैसे की  "हाय" और नंबर पर भेज दें।

- JioMart फिर शॉपिंग लिंक के साथ एक मैसेज के साथ रिप्लाई करेगा जिसमें लिखा रहेगा, "Welcome to JioMart WhatsApp Ordering Service"। शॉपिंग लिंक केवल 30 मिनट के लिए valid होगा। नया लिंक जेनरेट करने के लिए, आपको एक नया मैसेज भेजना होगा।

- जब आप लिंक को खोलेंगे, तो आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जहाँ आपसे आपका कुछ डिटेल्स माँगा जाएगा, जैसे की Phone No. , Area, locality ...... 

- डिटेल भर के Submit करने के बाद आपके सामने दोबारा एक नया पेज खुल जाएगा जहाँ पर आपको Grocery Items का पूरा लिस्ट दिखेगा। आपको जो भी सामान खरीदना हो, यहाँ से Cart में Add कर लें।

- जब आप ऑर्डर जेनरेट करते हैं, JioMart गूगल मैप्स पर किराने की दुकान के पते और स्थान के साथ एक चालान (invoice) भेजेगा।

 -जिसके बाद, ऑर्डर के तैयार होने पर आपको स्टोर से एक एसएमएस प्राप्त करेगा। आप स्टोर से ऑर्डर ले सकते हैं और वहां भुगतान कर सकते हैं।


 JioMart के प्रतिद्वंदी - Opposition of JioMart 


देश में BigBasket, Groofers, Amazon जैसे और भी बहुत से e-commerce प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध हैं।  लॉकडाउन के कारण किराने का सामान या रोजाना इस्तेमाल में आने वाले वश्तुओं की मांग में वृद्धि को देखते हुए Zomato, Swiggy, Uber जैसी कई कंपनियों ने घर तक किराने का सामान पहुंचाना शुरू कर दिया है। Whatsapp के सहयोग से JioMart के लॉन्च से इन दोनों प्लेटफार्मों की लोकप्रियता को खतरा पैदा हो सकता है।  Jio और WhatsApp में एक साथ 750 मिलियन से अधिक यूजर हैं - जिनमें से बहुत सारे सामान्य होंगे। अभी के लिए, हमें यह देखने के लिए इंतजार करना होगा कि Facebook और Jio, JioMart e-commerce प्लेटफॉर्म के साथ क्या कर रहे हैं।



Top 3 Headphone Under ₹1,500


JioMart - Pre-Registration करें और पाएं ₹3,000 का लाभ 


JioMart में Pre Registration करने के लिए निचे के स्टेप्स को फॉलो करें -

 Step 1: सबसे पहले आपको JioMart की Official Website jio.com/jiomart पर जाना होगा।

 Step 2: होमपेज पर निचे की ओर जाएं और पूछे गए डिटेल्स को भर लें।

 Step 3: अपना पहला नाम, अंतिम नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी (optional) के बाद अपना पिनकोड भरें।

 Step 4: WhatsApp assistance and terms & conditions को accept कर लें। 

 Step 5: अब Verify करने के लिए Generate OTP पर क्लिक करें।


JioMart के साथ Business करने से पहले कुछ चीजों का ध्यान रखें 


  • Jio Distributor बनने के लिए किसी भी पार्टी को वर्तमान में एक प्रसिद्ध ब्रांड के साथ Distribution Business करना चाहिए। 
  • JIO के साथ Business करने के लिए आपके पास Adequate Infrastructure होना चाहिए। 
  • Interested फर्म के पास JioMart Distributor बनने के लिए अच्छे लेवल का Infrastructure और Finances होना चाहिए। 
  • Distributor के पास जरुरत की Equity मौजूद होना चाहिए Market में और दूसरे Retailers के साथ अच्छे सम्बन्ध होने चाहिए।
  • एक Distributor के रूप में अगर आपके पास वो सभी Onboarding Norms मौजूद हैं तो Local Sales Team आपके पास आके आपको Distributor के रूप में Aproove कर देंगे। 


JioMart Distributor क्यों बनें ?

कई यूजर JioMart का पार्टनर बनना चाहते हैं, तो अक्सर उनके मन में ये सवाल आता है की हम JioMart का Distributor क्यों बनें ? इसका उत्तर बहुत आसान है।  Reliance Jio बहुत लोकप्रिय है और सबसे तेजी से बढ़ते Brands में से एक है और यदि आप JioMart के साथ Business करते हैं तो आपको कई लाभ मिलेंगे। हम सभी जानते हैं कि मुकेश अंबानी मुफ्त में चीजों की पेशकश करने के लिए बहुत Popular हैं जैसे आपको याद होगा की हमें एक साल के लिए Unlimited डेटा और कॉल के साथ Jio सिम मिला, Jio फाइबर भी Individual Users के लिए शुरू में मुफ्त था और अब JioMart Pre-Register करने पर ₹3,000 का लाभ है। ऐसे में Reliance जैसे बड़े कंपनी का Distributor बनने का आपके पास सुनहरा मौका है। 


JioMart Dealership के लिए जरुरी Documents 


  • 2 Passport Size Photograph 
  • Aadhar Card या Voter ID की फोटोकॉपी 
  • Address Proof
  • Firm Certificate
  • PAN Card
  • GST Certificate


JioMart Distributor कैसे बनें ?

Distributor बनने के लिए -

  • सबसे पहले, ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं Clicking Here 
  • अब, "I Am Interested" बटन पर क्लिक करें। 
  • अपना नाम, फर्म का नाम, ईमेल, पता, शहर, पिनकोड और मोबाइल नंबर भर लें। 
  • अब आपके सामने एक Captcha दिख रहा होगा, उसे देख कर भर लें और "Submit" बटन पर क्लिक कर दें। 
  • Submit करने के बाद आपके सामने एक मैसेज आएगा जिसमें लिखा रहेगा की "Your lead created successfully"




JioMart Dealership कैसे लें ? | JioMart  Franchise Registration कैसे करें ?

JioMart भारत में सबसे महत्वपूर्ण विषयों में से एक बन रहा है और हर कोई JioMart Dealership हाशिल करना चाहता है। फिलहाल JioMart केवल तीन बाजारों में उपलब्ध है - Navi Mumbai, Kalyan और Thane। एक बार JioMart लॉन्च होने के बाद आप इस पर अपने Products बेच सकते हैं जैसे हम Amazon और Flipkart पर Products बेचते हैं। यदि आप JioMart Franchise Registration और Dealership interested हैं तो ऊपर बताए गए Steps को Follow कर के Dealership के लिए रजिस्ट्रेशन कर लें।  यह नया Grocery का प्लेटफॉर्म है जहाँ ऑफलाइन स्टोर्स को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़ रहा है जिसके माध्यम से Seller लाभ कमा सकते हैं और साथ ही उनका लाभ भी बढ़ेगा।


अगर आपको ये पोस्ट अच्छा लगा हो तो इस पोस्ट को Social Media (Facebook, Twitter, Whatsapp, Instagram, etc) में जरूर शेयर करें। 

Post a Comment

0 Comments